टेक एंड गैजेट्स

Amazon Prime Video पर शुरू हुई नई सर्विस, बिना सब्सक्रिप्शन देख सकेंगे 24/7 लाइव न्यूज चैनल्स

अमेजन (Amazon) अपने प्राइम प्लेटफॉर्म (Prime Video) पर यूजर्स को खबरों की भी जानकारी देगा। यूजर्स को अब न्यूज देखने के लिए दूसरे चैनल्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो में ही लाइव चैनल्स देख पाएंगे।

Image

प्राइम वीडियो की नई सर्विस से करोड़ों यूजर्स को नया एक्सपीरियंस मिलेगा।(फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का ऐप है और आपने इसका सब्सक्रिप्शन ले रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। अमेजन अपने प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म में यूजर्स को एक नई सुविध देने की तैयारी कर रहा है। अभी यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म में मूवी, वेब सीरीज और दूसरे एंटरटेनमेंट प्रोग्राम देखने को मिलते थे लेकिन अब जल्द ही इसमें लाइव न्यूज देखने की भी सुविधा मिलेगी।

अमेजन अपने प्राइम प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को खबरों की भी जानकारी देगा। यूजर्स को अब न्यूज देखने के लिए दूसरे चैनल्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो में ही लाइव चैनल्स देख पाएंगे। इसके लिए अमेजन की तरफ से होम पेज में एक नया न्यूज टैब लॉन्च किया गया है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

देश के बड़े चैनल्स का लाइव एक्सेस

आपको बता दें कि अमेजन की तरफ से फिलहाल इस फीचर को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। इस न्यूज टैब सेक्शन में यूजर्स को ABC News Live, CBS News 24/7, CNN Headlines, LiveNOW from Fox और NBC News NOW जैसे बड़े न्यूज चैनल्स लाइव देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है और दिसंबर के अंत तक भी प्राइम यूजर्स को यह उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसके लिए प्राइम यूजर्स को किसी भी तरह के अलग सब्सक्रिप्शन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

करोड़ों लोगों को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

कंपनी की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इस फीचर को दूसरे देशों में रोलआउट किया जाएगा या नहीं। हालांकि यह नई सुविधा प्राइम वीडियो के करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस जरूर देगा। यूजर्स को अब एंटरटेनमेंट के साथ-साथ देश दुनिया की बढ़ी खबर की जानकारी एक ही जगह पर आसानी से मिल सकेगी। लोगों को अब न्यूज देखने के लिए टीवी चैनल्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्राइम वीडियो का यह फीचर स्मार्ट टीवी, Fire Stick, मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप्स सहित हजारों डिवाइस पर आसानी से काम करेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article