टेक एंड गैजेट्स

Amazon Prime यूजर्स के लिए झटका, कंपनी ने बदली सब्सक्रिप्शन प्लान की शर्तें

Amazon Prime Subscription Policy: यदि यूजर्स दो से ज्यादा टीवी पर प्राइम वीडियो देखते हैं, उन्हें अब तीसरे टीवी पर देखना जारी रखने के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। अमेजन हेल्प पेज के अनुसार, यह बदलाव जनवरी 2025 से लागू होगा।

Image

Amazon Prime membership (image- istock)

Amazon Prime Subscription Policy: अमेजन ने अपने प्राइम वीडियो एक्सेस के नियमों में बदलाव की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इसको लेकर ग्राहकों को ईमेल भी किया है। कंपनी ने ईमेल में कहा कि वह अपने यूसेज टर्म में कुछ खास बदलाव करने वाली है, जो जनवरी 2025 से लागू होंगे।

अमेजन ने क्या किया बदलाव

कंपनी द्वारा भेजे गए ईमेल के अनुसार, जनवरी 2025 से प्राइम मेंबर्स अधिकतम दो टीवी के साथ अधिकतम पांच डिवाइस पर प्राइम वीडियो एक्सेस कर सकेंगे। यानी जो यूजर्स पहले अधिकतम 5 टीवी पर एक ही अकाउंट और सब्सक्रिप्शन को एक्सेस करते थे वह अब अधिकतम 2 ही टीवी में एक्सेस कर सकेंगे।

यदि यूजर्स दो से ज्यादा टीवी पर प्राइम वीडियो देखते हैं, उन्हें अब तीसरे टीवी पर देखना जारी रखने के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। अमेजन हेल्प पेज के अनुसार, यह बदलाव जनवरी 2025 से लागू होगा। वर्तमान में, प्राइम मेंबर्स डिवाइस के प्रकार पर कोई प्रतिबंध के बिना अधिकतम पांच डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं। यूजर्स प्राइम वीडियो सेटिंग पेज पर अपने रजिस्टर्ड डिवाइस को मैनेज कर सकते हैं।

अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान

बता दें कि अमेजन प्राइम यूजर्स की जरूरत के हिसाब से कई प्लान ऑफर करता है। जिसमें मंथली और एनुअली प्लान शामिल हैं। अमेजन प्राइम मेंबरशिप की मासिक कीमत 299 रुपये, तिमाही कीमत 599 रुपये और सालाना कीमत 1499 रुपये है। अन्य सब्सक्रिप्शन ऑप्शन की बात करें तो 799 रुपये में वार्षिक प्राइम लाइट और 399 रुपये प्रति वर्ष में प्राइम शॉपिंग एडिशन मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article