टेक एंड गैजेट्स

Whatsapp यूजर्स की मौज, अब ChatGPT से कर सकेंगे बातचीत, जानें तरीका

WhatsApp ChatGPT Support: OpenAI ने बताया कि टेक्स्टिंग प्लेटफार्म में चैटबॉट्स के इस इंटीग्रेशन का उद्देश्य ChatGPT को और अधिक सुलभ बनाना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां हाई-स्पीड इंटरनेट की कमी है। इससे पहले व्हाट्सएप ने मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों ही ऐप पर कॉलिंग को ज्यादा सुविधाजनक और मजेदार बनाने के लिए नए फीचर पेश किए हैं।

Image

WhatsApp ChatGPT

WhatsApp ChatGPT Support: यदि मैसेजिंग के लिए आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। WhatsApp यूजर्स अब OpenAI के ChatGPT के साथ सीधे प्लेटफार्म पर दोस्तों और परिवार की तरह बातचीत कर सकते हैं। यानी एक कॉन्टैक्ट के दौर पर ChatGPT से बातचीत की जा सकेगी। इसके लिए कंपनी ने एक नंबर भी जारी किया है।

इस नंबर से ChatGPT से होगी बात

व्हाटसएप ने इस नए फीचर को एक डेडीकेटेड कॉन्टेक्ट नंबर द्वारा एक्सेस किया है। दुनिया भर ये यूजर्स 1-800-242-8478 डायल करके ChatGPT को मैसेज भेज सकते हैं। यह अपडेट मेटा के लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म में AI फीचर्स को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि WhatsApp पर पहले से ही MetaAI की सुविधा मिलती है, जो यूजर्स को कंटेंट और फोटो जनरेट करने की सुविधा देता है।

WhatsApp पर ChatGPT कैसे काम करता है?

OpenAI ने बताया कि टेक्स्टिंग प्लेटफार्म में चैटबॉट्स के इस इंटीग्रेशन का उद्देश्य ChatGPT को और अधिक सुलभ बनाना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां हाई-स्पीड इंटरनेट की कमी है। WhatsApp के दो बिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स अब क्रिएटिव राइटिंग, प्रोजेक्ट प्लानिंग, रिकमंडेशन और समाचार, शौक और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर सामान्य बातचीत के लिए ChatGPT का लाभ उठा सकते हैं।

WhatsApp पर आए नए फीचर्स

बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप ने मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों ही ऐप पर कॉलिंग को ज्यादा सुविधाजनक और मजेदार बनाने के लिए नए फीचर पेश किए हैं। WhatsApp डेस्कटॉप यूजर के पास अब कॉलिंग के लिए दो नए ऑप्शन है। पहला- आप दूसरों के साथ शेयर करने के लिए कॉल लिंक बना सकते हैं, जिससे कॉल में शामिल होना आसान हो जाता है। दूसरा- नए डायल पैड से आप सीधे कॉल करने के लिए नंबर टाइप कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article