टेक एंड गैजेट्स

Amazon Prime Day Sale 2025: Samsung, Apple, OnePlus के स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई भारी कटौती

Amazon Prime Day Sale लाइव हो चुकी है। अमेजन सेल ऑफर में ग्राहकों को सैमसंग, वनप्लस और आईफोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ ही आपको बजट और मिडरेंज फोन्स में भी धांसू डील मिलने वाली है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ आपको एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा।

Image

Amazon Prime Day Sale में सस्ते हुए प्रीमियम स्मार्टफोन्स।

Amazon Prime Day Sale 2025 Discount Offer: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास खरीदारी का शानदार मौका है। दरअसल अमेजन ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए प्राइम डे सेल लाइव कर दी है। इस सेल में कंपनी ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर 65% तक का भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदारी का भी मौका दे रही है।

आपको बता दें कि स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका सिर्फ दो दिन तक ही है। Amazon Prime Day Sale 2025 का फायदा आप 12 जुलाई से 14 जुलाई तक ही उठा पाएंगे। सेल के डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेकर आप Samsung, Apple, Oneplus, Google, Vivo और दूसरे ब्रैंड के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को काफी कम दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Prime Day Sale में मिलने वाले बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन ग्राहकों को ICICI क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दे रहा है। अगर आप खरीदारी के लिए SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। खरीदारी से पहले अमेजन पर ऑफर्स से संबंधित नियम और शर्ते जरूर पढ़ लें।

Samsung Galaxy A55 5G

Samsung Galaxy A55 5G की कीमत अमेजन पर 42,999 रुपये है। हालांकि अभी आप इस पर ग्राहकों को 42% का मैसिव डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को सिर्फ 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 50MP का कैमरा और IP67 की रेटिंग मिलती है। कंपनी ने इसे AI फीचर्स से लैस किया है।

iPhone 15 पर डिस्काउंट

iPhone 15 को वेबसाइट पर 69,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि प्राइम डे सेल के मौके पर आप इसे डिस्काउंट ऑफर के साथ 56,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे 2,679 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपके पास एक्सचेंज ऑफर में एक्स्ट्रा बचत करने का भी मौका है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है और एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की तरफ जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 1,34,999 रुपये है। हालांकि प्राइम डे सेल डिस्काउंट ऑफर में इसकी कीमत में 44% तक की कटौती कर दी गई है। अब आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि इस स्मार्टफोन में आपको 200MP का कैमरा सेंसर मिलता है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर में आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं।

OnePlus में हुई भारी कटौती

अमेजन प्राइम डे सेल के मौके पर आप वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 30% तक की छूट के साथ खरीदारी कर सकते हैं। OnePlus Nord CE4 Lite 5G को आप इस समय सिर्फ 17,996 में खरीद सकते हैं। वहीं आप OnePlus 13 के 16GB वेरिएंट को 71,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। OnePlus Nor CE4 को सेल ऑफर में सिर्फ 22,998 रुपये में खरीद सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article