स्मार्टफोन और लैपटॉप अब हमारी डेली रूटीन लाइफ का पार्ट बन चुके हैं। अपने कई सारे कामों के लिए हम फोन और लैपटॉप पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी गूगल क्रोम यूज करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google Chrome अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है। कंपनी ने अपने करोड़ों भारतीय यूजर्स के लिए AI Mode रोलआउट कर दिया है। अब गूगल आपको अपने काम के दौरान एक नया अनुभव देने वाला है।
Google पिछले काफी समय से AI Mode फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। अब इसे फाइनली भारत में लाइव कर दिया गया है। इस नए एआई मोड का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब जब आप गूगल पर कोई सावल तलाशेंगे तो आपको पहले से कहीं ज्यादा और एक्यूरेट रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
दूसरे एआई टूल्स को मिलेगी टक्कर
टेक दिग्गज गूगल ChatGPT और Meta AI को टक्कर देने के लिए अपने एआई मॉडल को लगातार अपग्रेड कर रहा है। अब आपको गूगल सर्चिंग के दौरान एक नया एक्सपीरियंस देखने को मिलने वाला है। AI Mode फीचर आपको सर्च टैब में गूगल लेंस के राइट साइड में नजर आएगा।
आपको बता दें कि आप जब कोई टॉपिक गूगल सर्च पर सर्च करते हैं तो रिजल्ट में आपको सबसे पहले All का सेक्शन मिलता था। लेकिन अब All से पहले आपको AI Mode का फीचर मिलने वाला है। इस मोड को सेलेक्ट करने के बाद आपको गूगल सर्च पर मिले टॉपिक और रिजल्ट के बारे में डिटेल जानकारी मिलेगी। आपको बता दें कि इस फीचर को जब पहली बार लॉन्च किया गया था तो इसमें साइनअप की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब इसे बिना साइनअप के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आम बोलचाल की भाषा में पूछ सकेंगे सवाल
Google Search AI Mode से आप अपने टॉपिक से रिलेटेड अगले सवाल पूछ सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि आप इसे इस्तेमाल करने के लिए आम बोलचाल की भाषा का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। गूगल का यह नया फीचर कई सारे ऑथेंटिक स्रोतो से जानकारी लेकर रिजल्ट पेश करता है।
