Amazon Free iPhone 15 offer: अमेजन पर अगले हफ्ते साल 2024 की सबसे बड़ी सेल की शुरुआत हो रही है। Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 27 सितंबर, 2024 को शुरू होगी। इस सेल में आपको गैजेट्स, होमवेयर, डेकोर और अन्य चीजों की खरीद पर शानदार डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल सेल में आपको Apple iPhone फ्री में मिल सकता है। सुनने में बढ़िया लग रहा है न? चलिए जानते हैं कि आप iPhone कैसे जीत सकते हैं!
Amazon Free iPhone 15 offer
कब से कब चल चलेगी Amazon सेल
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह सेल 27 सितंबर, 2024 को शुरू होगी। लेकिन Amazon के प्राइम मेंबर्स इस सेल को एक दिन पहले ही एक्सेस कर सकते हैं। इसका मतलब है कि प्राइम मेंबर्स को 26 सितंबर को ही जल्दी प्रवेश मिल सकता है। सेल में स्मार्टफोन से लेकर एक्सेसरीज और अन्य प्रोडक्ट पर धमाकेदार डील मिलेंगी। कंपनी हर दिन नई डील्स को भी लिस्ट कर रही है।
ये भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Day Sale: 40 हजार से कम में मिलेंगे ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन, मिल रहा 50 हजार का डिस्काउंट
कैसे मिलेगी फ्री आईफोन
कंपनी का कहना है कि अमेजन पर फ्री में आईफोन जीतने के लिए आपको 'स्पिन एंड विन' गेम में भाग लेना होगा। अगर आप लकी ड्रॉ जीत जाते हैं तो आपको एक फ्री iPhone 15 मिल सकता है। यह है गेम की पूरी प्रॉसेस।
- सबसे पहले आपको अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप अमेजन ऐप में भी गेम खेल सकते हैं।
- इसके बाद आपको ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 बैनर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको गेम पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- अब आपको 'गेट सेल रेडी' पोस्टर दिखेगा। यहां आपको एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर लिखा होगा 'iPhone 15 जीतने का मौका'।
- अब उस टेक्स्ट पर क्लिक करें। उसके बाद आप अमेजन के फन और गेमिंग जोन में पहुंच जाएंगे।
- फन जोन में आपको 'स्पिन एंड विन' गेम विकल्प मिलेगा। यह आपको एक घूमता हुआ पहिया दिखाएगा।
- अब व्हील को घुमाने के लिए उस पर टैप करें। घुमाने के बाद आप लकी ड्रॉ ऑप्शन में आ जाएंगे। अगर यह जैकपॉट है, तो आपके पास एक फ्री iPhone 15 होगा।
