टेक एंड गैजेट्स

Amazon फ्री में दे रहा Apple iPhone 15! करना होगा ये काम

Amazon Free iPhone 15 offer: कंपनी का कहना है कि अमेजन पर फ्री में आईफोन जीतने के लिए आपको 'स्पिन एंड विन' गेम में भाग लेना होगा। अगर आप लकी ड्रॉ जीत जाते हैं तो आपको एक फ्री iPhone 15 मिल सकता है। यह सेल 27 सितंबर, 2024 को शुरू होगी।

Image

Amazon Free iPhone 15 offer

Amazon Free iPhone 15 offer: अमेजन पर अगले हफ्ते साल 2024 की सबसे बड़ी सेल की शुरुआत हो रही है। Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 27 सितंबर, 2024 को शुरू होगी। इस सेल में आपको गैजेट्स, होमवेयर, डेकोर और अन्य चीजों की खरीद पर शानदार डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल सेल में आपको Apple iPhone फ्री में मिल सकता है। सुनने में बढ़िया लग रहा है न? चलिए जानते हैं कि आप iPhone कैसे जीत सकते हैं!

कब से कब चल चलेगी Amazon सेल

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह सेल 27 सितंबर, 2024 को शुरू होगी। लेकिन Amazon के प्राइम मेंबर्स इस सेल को एक दिन पहले ही एक्सेस कर सकते हैं। इसका मतलब है कि प्राइम मेंबर्स को 26 सितंबर को ही जल्दी प्रवेश मिल सकता है। सेल में स्मार्टफोन से लेकर एक्सेसरीज और अन्य प्रोडक्ट पर धमाकेदार डील मिलेंगी। कंपनी हर दिन नई डील्स को भी लिस्ट कर रही है।

कैसे मिलेगी फ्री आईफोन

कंपनी का कहना है कि अमेजन पर फ्री में आईफोन जीतने के लिए आपको 'स्पिन एंड विन' गेम में भाग लेना होगा। अगर आप लकी ड्रॉ जीत जाते हैं तो आपको एक फ्री iPhone 15 मिल सकता है। यह है गेम की पूरी प्रॉसेस।

  • सबसे पहले आपको अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप अमेजन ऐप में भी गेम खेल सकते हैं।
  • इसके बाद आपको ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 बैनर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको गेम पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • अब आपको 'गेट सेल रेडी' पोस्टर दिखेगा। यहां आपको एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर लिखा होगा 'iPhone 15 जीतने का मौका'।
  • अब उस टेक्स्ट पर क्लिक करें। उसके बाद आप अमेजन के फन और गेमिंग जोन में पहुंच जाएंगे।
  • फन जोन में आपको 'स्पिन एंड विन' गेम विकल्प मिलेगा। यह आपको एक घूमता हुआ पहिया दिखाएगा।
  • अब व्हील को घुमाने के लिए उस पर टैप करें। घुमाने के बाद आप लकी ड्रॉ ऑप्शन में आ जाएंगे। अगर यह जैकपॉट है, तो आपके पास एक फ्री iPhone 15 होगा।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article