मिस ना करें ये डील! Samsung के दमदार स्मार्टफोन पर मिल रही है इतनी बड़ी छूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:39 AM IST

Amazon पर दिवाली स्पेशल सेल जारी है। इसमें ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसी में एक बेहतरीन डिस्काउंट Galaxy S22 पर भी दिया जा रहा है।

Amazon पर एक नई दिवाली सेल इवेंट जारी है। इस दौरान इसमें सैमसंग के 5G फोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में Samsung Galaxy S20 FE 5G की बिक्री डिस्काउंट के बाद 29,990 रुपये में की जा रही है। आप चाहें तो Galaxy S21 FE 5G को 54,999 रुपये की जगह महज 35,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह सेल में कंपनी के 5G फोन यानी Samsung Galaxy S22 की बिक्री 52,999 रुपये तक में की जा रही है।

Samsung Galaxy S22

Samsung Galaxy S22

Samsung Galaxy S22 पर बड़ी छूट

Samsung Galaxy S22 में खास तौर पर बात करें तो ये अमेजन पर फिलहाल 62,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि, इस पर 10,000 रुपये का इंस्टैंट कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ऐसे में इसकी कीमत घटकर 52,999 रुपये हो जाएगी। कूपन से डिस्काउंट वाली कीमत आपको अप्लाई करते ही नजर आ जाएगी। इस फोन को भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी ग्राहकों को सेल में 20 हजार रुपये की बड़ी छूट का फायदा दिया जा रहा है।

End of Feed