पीएम मोदी से मिले अमेजन के सीईओ जेसी, भारत में 13 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा

अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने भारत में 2030 तक करीब 13 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की।

अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंडी जेसी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी की 2030 तक भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) व क्लाउड इंफ्रा के विस्तार के लिए अतिरिक्त 13 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना की घोषणा की। जेसी ने भारत के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई। इस नए निवेश से 2026 से 2030 के बीच भारत में अमेजन का कुल पूंजी निवेश 48 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।

Amazon CEO Andy Jassy Meets PM Modi

पीएम मोदी से मिले अमेजन के सीईओ जेसी/photo-x/ajassy

13 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश

कंपनी ने बयान में कहा, " अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। जेसी ने भारत के प्रति अमेजन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई और 2030 तक देश में एआई तथा क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए अतिरिक्त 13 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश की योजना की घोषणा की।’’

End of Feed