Amazfit ने भारत में लॉन्च की नई स्मार्टवॉच और बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, 21 दिन तक चलेगी बैटरी

Amazfit Balance 2 Launched in India: Balance 2 में AI के साथ Zepp Coach का सपोर्ट है। इसमें डुअल जीपीएस है जो 6 सैटेलाइट के आधार पर सटीक ट्रैकिंग करता है। Amazfit Balance 2 में BioTracker 6.0 PPG सेंसर है जो कि हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप मॉनिटर के अलावा पीरियड साइकल को भी ट्रैक करता है।

Amazfit इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Balance 2 पेश की है। इसके अलावा कंपनी ने Amazfit Helio Strap को भी लॉन्च किया है। Amazfit Balance 2 के साथ BioTracker 6.0 PPG बायोमैट्रिक सेंसर दिया गया है जो कि हार्ट रेट को मॉनिटर करता है। बेहतर ट्रैकिंग के लिए इसमें खासतौर पर Hyrox Race मोड दिया गया है। Helio Strap कंपनी का पहला फिटनेस ट्रैकर है जिसमें स्क्रीन नहीं है। इसमें 27 सपोर्ट्स मोड दिए गए हैं और इसकी बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

Amazfit Helio Strap And Amazfit Balance 2

Amazfit Helio Strap And Amazfit Balance 2/Photo-Amazfit

Amazfit Balance 2 की स्पेसिफिकेशन

Amazfit Balance 2 में 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। प्रोटेक्शन के लिए सफायर ग्लास दिया गया है। इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप है। इसमें ब्लूटूथ 5.2, ब्लूटूथ कॉलिंग और 2.4GHz Wi-Fi के साथ BLE का भी सपोर्ट है। वॉच के साथ 170 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट है जिनमें रनिंग से लेकर डांस तक शामिल हैं। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है।

End of Feed