Amazfit इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Balance 2 पेश की है। इसके अलावा कंपनी ने Amazfit Helio Strap को भी लॉन्च किया है। Amazfit Balance 2 के साथ BioTracker 6.0 PPG बायोमैट्रिक सेंसर दिया गया है जो कि हार्ट रेट को मॉनिटर करता है। बेहतर ट्रैकिंग के लिए इसमें खासतौर पर Hyrox Race मोड दिया गया है। Helio Strap कंपनी का पहला फिटनेस ट्रैकर है जिसमें स्क्रीन नहीं है। इसमें 27 सपोर्ट्स मोड दिए गए हैं और इसकी बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Amazfit Balance 2 की स्पेसिफिकेशन
Amazfit Balance 2 में 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। प्रोटेक्शन के लिए सफायर ग्लास दिया गया है। इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप है। इसमें ब्लूटूथ 5.2, ब्लूटूथ कॉलिंग और 2.4GHz Wi-Fi के साथ BLE का भी सपोर्ट है। वॉच के साथ 170 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट है जिनमें रनिंग से लेकर डांस तक शामिल हैं। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है।
Balance 2 में AI के साथ Zepp Coach का सपोर्ट है। इसमें डुअल जीपीएस है जो 6 सैटेलाइट के आधार पर सटीक ट्रैकिंग करता है। Amazfit Balance 2 में BioTracker 6.0 PPG सेंसर है जो कि हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप मॉनिटर के अलावा पीरियड साइकल को भी ट्रैक करता है। Amazfit Balance 2 में 658mAh की बैटरी दी गई है जो कि मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर 21 दिनों के बैकअप का दावा है।
Amazfit Helio Strap की स्पेसिफिकेशन
Amazfit Helio Strap के साथ कोई स्क्रीन नहीं दी गई है लेकिन इसमें BioTracker 6.0 PPG सेंसर है जो कि 24x7 हेल्थ मॉनिटर करता है। यह बैंड स्ट्रेस लेवल से लेकर स्लीप तक को ट्रैक करता है। इसमें 27 स्पोर्ट्स मोड हैं। बैंड में 232mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। इसके साथ Bluetooth 5.2, BLE का सपोर्ट है और 5ATM की रेटिंग मिली है।
Amazfit Helio Strap, Balance 2 की भारत में कीमत
Amazfit Balance 2 की कीमत भारत में 24,999 रुपये रखी गई है, जबकि Amazfit Helio Strap को 8,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। दोनों को ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। वॉच और बैंड को कंपनी की वेबसाइट के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
