टेक एंड गैजेट्स

OnePlus 13s जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक कीमत और फीचर्स ने बढ़ाया क्रेज

OnePlus 13s Coming to india: आगामी OnePlus 13s स्मार्टफोन में 6.32 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर आधारित होगा, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस देगा। डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक OnePlus 13T जैसा होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था।

Image

OnePlus 13s

OnePlus 13s Coming to india: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 13s को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक 15 सेकंड का टीजर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह डिवाइस "जल्द ही" भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फ्लैगशिप डिवाइस को तीन रंगों- ब्लैक, सॉफ्ट ग्रीन और पेस्टल पिंक में पेश किया जाएगा, जो यूजर्स को एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देगा। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।

नया फीचर Plus Key बटन

OnePlus 13s की सबसे चर्चित खासियत है इसमें शामिल नया फिजिकल कंट्रोल बटन जिसे ‘Plus Key’ नाम दिया गया है। यह बटन एप्पल के आईफोन में मौजूद ‘Action Button’ की तरह कार्य करेगा। इस बटन की मदद से यूजर्स कई फंक्शन को कस्टमाइज कर पाएंगे, जैसे कि ऐप लॉन्च करना, म्यूजिक कंट्रोल, साइलेंट मोड एक्टिवेट करना आदि। कंपनी के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को एक व्यक्तिगत और बेहतर उपयोग अनुभव प्रदान करेगा।

भारत में कहां मिलेगा OnePlus 13s?

OnePlus 13s को भारत में अमेजन, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स में दावा किया गया है कि भारत में लगभग 50,000 रुपये, यूएई (दुबई) में लगभग AED 2,100 और अमेरिका में करीब $649 में पेश किया जा सकता है।

OnePlus 13s की संभावित स्पेसिफिकेशन

आगामी OnePlus 13s स्मार्टफोन में 6.32 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर आधारित होगा, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस देगा। डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक OnePlus 13T जैसा होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article