सरकार की चेतावनी, अकीरा नाम का नया वायरस पर्सनल जानकारी के लिए खतरा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 24, 2023, 01:42 PM IST

CERT-In ने एक नए रेंसमवेयर यानी वायरस के बारे में बताया है जिसका नाम AKIRA है। ये नया सॉफ्टवेयर सिस्टम हैक कर रहा है और हैकर्स द्वारा मांगी रकम ना देने पर ये निजी डेटा डार्क वेब पर जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अकीरा नाम का नया वायरस
  • हैकर्स चुरा रहे निजी जानकारी
  • बदले में मांग रहे मोटी फिरौती

AKIRA Ransomware: इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In)ने नए वायरस के बारे में जानकारी दी है जो काफी खतरनाक है। इस वायरस का नाम अकीरा है जो कंप्यूटर को हैक कर लेता है और डेटा लीक होने से बचाने के लिए आपसे पैसा मांगा जाता है। आपके सिस्टम को हैक करने के लिए इस सॉफ्टवेयर को डिजाइन किया गया है जो विंडोज और लाइनक्स दोनों के लिए खतरनाक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अकीरा की मदद से हैकर्स पहले आपका महत्वपूर्ण डेटा चुरा लेते हैं, फिर इस डेटा को अपने सिस्टम पर सेव कर लेते हैं।

AKIRA Ransomware

वायरस का नाम अकीरा है जो कंप्यूटर को हैक कर लेता है

डर्क वेब पर डाल देते हैं डेटा?

सीईआरटी-इन की मानें तो कोई शख्स अगर हैकर्स को फिरौती देने से मना करता है, तो उसका निजी डेटा अपने डार्क वेब ब्लॉग पर दिखाते हैं। जानकारी के अनुसार अटैकर्स वीपीएस सर्विस का दुरुपयोग करते हैं, खासतौर पर उन यूजर्स का जिन्होंने मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन ना किया हो। आपके सिस्टम में घुसपैठ करने के लिए हैकर्स कई टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनमें एनीडेस्क, विनआरएआर और पीसीहंटर शामिल हैं। यूजर्स द्वारा इन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है।

End of Feed