Airtel के करोड़ों ग्राहकों की मौज, फ्री में मिलेगा 17,000 रुपये वाला Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन

Airtel Free Perplexity Pro Subscription: परप्लेक्सिटी प्रो, Perplexity AI का पेड वर्जन है, जिसमें एडवांस AI टूल्स और मॉडल्स जैसे GPT-4.1, Claude 4.0, Sonar, Grok4 और Gemini 2.5 Pro तक एक्सेस मिलता है। यह एआई प्लेटफॉर्म चैटबॉट की तरह बातचीत के अंदाज में जानकारी देता है और हर दिन सैकड़ों सवालों के जवाब खोजने की सुविधा देता है।

Airtel Free Perplexity Pro Subscription: दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अमेरिका की एआई स्टार्टअप कंपनी Perplexity के साथ साझेदारी की है। इसके तहत एयरटेल के सभी ग्राहकों को Perplexity Pro का वार्षिक सब्सक्रिप्शन एक साल तक फ्री में दिया जाएगा। बता दें कि Perplexity का फ्री वर्जन आम यूजर्स के लिए उपलब्ध रहता है, जिसमें बेसिक सर्च फीचर्स मिलते हैं। लेकिन कंपनी के मुताबिक, Perplexity Pro वर्जन में प्रोफेशनल और हेवी यूजर्स के लिए एडवांस फीचर्स मिलती हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि Airtel यूजर्स कैसे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं और Perplexity Pro से उन्हें क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

airtel perplexity

परप्लेक्सिटी प्रो को एयरटेल यूजर्स फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। (Image-Airtel)

एयरटेल यूजर्स को फ्री मिलेगा Perplexity Pro

परप्लेक्सिटी प्रो की कीमत लगभग 17,000 रुपये सालाना है। मगर एयरटेल की इस डील के जरिए भारत में सभी एयरटेल यूजर्स इसे बिना किसी फीस के एक साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि यह एक AI-पावर्ड सर्च और आंसर इंजन है, जो यूजर्स के सवालों का सटीक और डिटेल रिसर्च बेस्ड उत्तर देता है।

End of Feed