Thomson Mini QD-LED TV: सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) ने Thomson ब्रांड के तहत भारत में नई स्मार्ट टीवी 4K Mini QD-LED TV रेंज लॉन्च कर दी है। यह टीवी 65 इंच और 75 इंच साइज में आते हैं और इनकी शुरुआती कीमत ₹61,999 रखी गई है। खास बात यह है कि इनमें डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, 108W साउंड आउटपुट और Google TV जैसे फीचर्स मिलते हैं।
भारत में पहली बार, इन-बिल्ट सबवूफर वाले Thomson Mini QD-LED TV
Thomson के नए Mini QD-LED TV भारत के पहले ऐसे टीवी हैं जिनमें दो इन-बिल्ट सबवूफर दिए गए हैं। इससे यूजर्स को थियेटर जैसी साउंड क्वालिटी मिलती है। टीवी में कुल 108W का साउंड आउटपुट है, जिसमें 6 स्पीकर्स शामिल हैं।
कीमत और उपलब्धता
65 इंच मॉडल: ₹61,999
75 इंच मॉडल: ₹95,999
दोनों टीवी काले रंग में उपलब्ध हैं और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
स्पेसिफिकेशन्स हाईलाइट्स
- डिस्प्ले: Mini QD-LED, 4K रिजॉल्यूशन
- कलर सपोर्ट: 1.1 बिलियन कलर्स, Ultra Wide Colour Gamut
- ऑडियो: 108W साउंड, 6 स्पीकर्स
- प्रोसेसर: MediaTek
- GPU: Mali-G52
- रैम-स्टोरेज: 2GB RAM, 16GB स्टोरेज
दमदार डिस्प्ले और ब्राइटनेस फीचर्स
- Thomson 4K Mini QD-LED TV में 540 लोकल डिमिंग जोन और 1,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- 100,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो
- HDR10, HLG और Dolby Vision सपोर्ट
- 120Hz रिफ्रेश रेट, MEMC टेक्नोलॉजी
- गेमर्स के लिए खास फीचर्स
- ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM)
- वैरियेबल रिफ्रेश रेट (VRR)
- स्मूद परफॉर्मेंस के लिए Mali-G52 GPU
स्मार्ट टीवी फीचर्स: Google TV प्लेटफॉर्म
- यह टीवी Google TV वर्जन 4.0 पर चलता है। इसमें-
- Voice Search और पर्सनलाइज्ड कंटेंट रिकमेंडेशन
- Netflix, Prime Video और YouTube के लिए डेडिकेटेड हॉटकीज
- बिल्ट-इन Chromecast और Apple AirPlay सपोर्ट
- 10,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट, जैसे JioCinema, SonyLIV, Zee5, Apple TV+
कनेक्टिविटी और एक्सेसरी सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3x HDMI पोर्ट (ARC और CEC के साथ), 2x USB पोर्ट, Bluetooth 5.0, डुअल-बैंड Wi-Fi और
साथ ही, गेमपैड्स, हेडफोन और कीबोर्ड कनेक्ट करने की सुविधा भी दी गई है।
