एयरटेल फ्री में दे रहा 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज, ऐसे उठाएं फायदा

Airtel 100GB Google One cloud storage: एक बार एक्टिवेशन हो जाने पर यूजर्स को Google Photos, Google Drive और Gmail में 100GB तक की क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस मिलेगा। आईफोन और एंड्रॉयड दोनों तरह के यूजर्स इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स अपने स्टोरेज प्लान को पांच अन्य लोगों के साथ साझा कर सकेंगे।

Airtel 100GB Google One cloud storage: भारती एयरटेल ने गूगल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एयरटेल यूजर्स को 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज 6 महीने के लिए बिल्कुल फ्री मिलेगा। हालांकि, यह सुविधा केवल पोस्टपेड मोबाइल और ब्रॉडबैंड (Wi-Fi) यूजर्स के लिए ही है।

क्या है एयरटेल का फ्री ऑफर?

एयरटेल के अनुसार, यह ऑफर एयरटेल के पोस्टपेड मोबाइल और ब्रॉडबैंड (Wi-Fi) यूजर्स के लिए है और एक्टिवेशन की तारीख से 6 महीनों के लिए मान्य रहेगा। इस लाभ को यूजर्स Airtel Thanks ऐप के जरिए रिडीम कर सकते हैं। ऐप में Google One स्टोरेज प्लान को एक्टिवेट करने का विकल्प मिलेगा।

End of Feed