टेक एंड गैजेट्स

बांग्लादेश में लॉन्च हुआ Starlink, सैटेलाइट इंटरनेट के लिए इतनी चुकानी होगी कीमत

Satellite internet service Starlink launched in Bangladesh: स्टारलिंक अब तक 70 से ज्यादा देशों में सर्विस दे रही है और भारत जैसे देशों में और आगे बढ़ने की योजना बना रही है। बांग्लादेश में स्टारलिंक की शुरुआती कीमत 4200 टका प्रतिमाह है। इसके अलावा यूजर्स को सेटअप के लिए एकमुश्त 47,000 टका भी खर्च करना होगा।

Image

Starlink

Starlink launches in Bangladesh: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने मंगलवार को अपनी स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया है। इससे बांग्लादेश में तेज और विश्वसनीय इंटरनेट उपलब्ध होगा। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने कहा कि यह सर्विस भविष्य में किसी भी राजनीतिक परेशानी के कारण बंद नहीं होगी, जैसे कि पहले हुआ था जब इंटरनेट बंद कर दिया गया था।

कंपनी ने एक्स पर दी जानकारी

कंपनी ने एक्स पर बताया, "स्टारलिंक की तेज गति और कम विलंब वाली इंटरनेट सेवा अब बांग्लादेश में उपलब्ध है।" उन्होंने कहा कि अब जिन लोगों को तेज और अच्छी क्वालिटी का इंटरनेट चाहिए, उनके पास एक नया और अच्छा विकल्प है। पिछले साल सरकार ने विरोध प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट और मैसेजिंग बंद कर दिया था। अब सरकार चाहती है कि लोग बिना किसी रुकावट के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें।

कितनी है कीमत

इस सर्विस के लिए मासिक शुल्क 4,200 टका (लगभग 3 हजार रुपये) से शुरू है और पूरे देश में उपलब्ध है। वहीं यूजर्स को उपकरण सेटअप के लिए 47,000 टका (लगभग 33 हजार रुपये) का एकमुश्त भुगतान करना होगा। स्टारलिंक अब तक 70 से ज्यादा देशों में सर्विस दे रही है और भारत जैसे देशों में और आगे बढ़ने की योजना बना रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article