टेक एंड गैजेट्स

Samsung-Iphone को टक्कर देगा Vivo! 50-50-50 MP कैमरे के साथ ला रहा मिनी स्मार्टफोन

Vivo X200 FE: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीवो एक्स200 एफई में डाइमेंसिटी 9400e चिपसेट होने की उम्मीद है और यह डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट का एक बिन्ड वर्जन हो सकता है। बता दें कि वीवो एक्स200 प्रो मिनी को घरेलू मार्केट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

Image

Vivo X200 FE

Vivo X200 FE: यदि आप कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीवो जल्द अपने Vivo X200 Pro Mini (वीवो एक्स200 प्रो मिनी) को भारत में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, इस फोन को भारत में Vivo X200 FE नाम से लॉन्च किया जाएगा। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी देश में एक्स200 प्रो मिनी मॉडल की जगह एफई वेरिएंट लॉन्च कर सकती है और इसके साथ वीवो एक्स200 अल्ट्रा भी हो सकता है।

भारत में कब लॉन्च होगा Vivo X200 FE!

स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, वीवो एक्स200 एफई को भारत में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी दावा है कि यह फोन वीवो एक्स200 प्रो मिनी की जगह देश में लॉन्च किया जाएगा, जिसे पहले वीवो एक्स200 अल्ट्रा मॉडल के साथ लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी। बता दें कि इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। चीन में इस फोन की कीमत 12GB+256GB वैरिएंट के लिए CNY 4,699 (लगभग 56,000 रुपये) है।

Vivo X200 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीवो एक्स200 एफई में डाइमेंसिटी 9400e चिपसेट होने की उम्मीद है और यह डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट का एक बिन्ड वर्जन हो सकता है। बता दें कि वीवो एक्स200 प्रो मिनी को घरेलू मार्केट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, वीवो एक्स200 एफई में 6.31 इंच की 1.5K LTPO OLED स्क्रीन होगी, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर हो सकता है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article