Airtel ने मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन की खत्म, ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए लॉन्च किया नया 'AI अलर्ट सिस्टम'
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Feb 12, 2026, 02:16 PM IST
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने करोड़ों ग्राहकों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षित रखने के लिए एक नया एआई बेस्ड अलर्ट सिस्टम शुरू किया है। एयरटेल की यह नई सुविधा मोबाइल यूजर्स को ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा।
एयरटेल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की सेफ्टी के लिए लॉन्च किया नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)
इंटरनेट और स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। दोनों ही चीजों की वजह से हमारे कई कठिन काम अब सिर्फ घर बैठे ही हो जाते हैं।हालांकि इनकी वजह से डिजिटल फ्रॉड भी तेजी से बढ़े हैं। आए दिन ऑनलाइन और बैंक से जुड़े धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनसे बचाने के लिए सरकार से लेकर कई टेलीकॉम कंपनियां भी लगातार नए-नए कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में एयरटेल ने भी अपने करोड़ों यूजर्स की इस बड़ी समस्या को अब खत्म कर दिया है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने करोड़ों ग्राहकों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षित रखने के लिए एक नया एआई बेस्ड अलर्ट सिस्टम शुरू किया है। एयरटेल की यह नई सुविधा मोबाइल यूजर्स को ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा। यह नया फीचर इस तरह बनाया गया है कि अगर कोई व्यक्ति कॉल के दौरान अपनी बैंक से जुड़ी जरूरी और गोपनीय जानकारी साझा करने वाला होता है, तो उसे तुरंत चेतावनी मिल जाएगी। इससे समय रहते सावधान होकर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
जोखिम की पहचान करता है एआई सिस्टम
एयरटेल के मुताबिक, यह सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से संदिग्ध या जोखिम वाली स्थितियों की पहचान करता है। जब किसी यूजर को बैंक लेनदेन के लिए ओटीपी मिलता है, तो यह नया सिस्टम उसे तुरंत अलर्ट करेगा। इस फीचर का मकसद उन ठगों से बचाना है, जो फोन कॉल करके लोगों को धोखे से उनका ओटीपी पूछ लेते हैं और बैंक फ्रॉड कर देते हैं।
आपको बता दें कि कंपनी अपने इस नए एआई बेस्ट अलर्ट सिस्टम को धीरे धीरे राज्यों में एक्टिवेट कर रही है। एयरटेल ने फिलहाल अभी इस फीचर को हरियाणा में एक्टिव किया है। हालांकि कंपनी की योजना जल्द ही इसे भारत के दूसरे राज्यों में पहुंचाने की है। कंपनी की मानें तो यह नई टेक्नोलॉजी करीब दो सप्ताह के अंदर ही पूरे देश में एक्टिव हो जाएगी।
कैसे काम करता है नया फीचर?
एयरटेल का नया धोखाधड़ी अलर्ट सिस्टम उस समय संदिग्ध की इनकमिंग कॉल्स की निगरानी करेगा जब मोबाइल यूजर्स को एसएमएस के माध्यम से ओटीपी मिलता है। जैसे ही इस एआई सिस्टम को किसी फ्रॉड की संभावना लगती है वह यूजर्स को चेतावनी देने लगता है। यह अलर्ट सिस्टम उपयोगकर्ता को सलाह देगा कि वे कॉल के दौरान किसी को भी ओटीपी शेयर न करें।
ज्यादातर साइबर क्रिमिनल्स मोबाइल यूजर्स को बैंक अधिकारी या फिर सर्विस प्रवाइडर के तौर पर कॉल करके जल्दबाजी में बात करते हैं और इसी दौरान उनसे ओटीटी शेयर करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही मोबाइल यूजर ओटी शेयर करता है वैसे ही अकाउंट से पैसे निकल जाते हैं। हालांकि अब ऐसे किसी भी ऑनलाइन फ्रॉड के चेतावनी एयरटेल का एआई सिस्टम तुरंत दे देगा।
