Jio ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत, 56 दिन वाले प्लान ने 28 दिन का झंझट किया खत्म
Reliance Jio ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। अब आपको 28 दिन की शॉर्ट वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान नहीं खरीदना पड़ेगा। जियो अपने ग्राहकों के लिए दो महीने तक चलने वाला शानदार प्लान लेकर आया है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 11 2026, 18:55 IST
Image Credit : Digit01 / 08
अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को कई तरह के सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। इन्हीं में से एक ऐसा प्लान है जो आपको 28 दिनों की वैलिडिटी से छुटकारा दिलाता है।
Image Credit : Digit02 / 08
जियो ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए रिचार्ज प्लान को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड करके रखा है। हर एक कैटेगरी में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स मौजूद हैं। इसी में एक ऐसा प्लान है जो ग्राहकों लगभग दो महीने की वैलिडिटी ऑफर करता है।
Image Credit : Digit03 / 08
अगर आपको जियो के 84 दिन और 90 दिन चलने वाले रिचार्ज प्लान्स महंगे लग रहे हैं तो आप कंपनी का 56 दिन वाला प्लान लेकर करीब दो महीने के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
जियो के लंबे चौड़े पोर्टफोलियो में ग्राहकों के लिए 629 रुपये का धमाकेदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। इस रिचार्ज प्लान में मोबाइल यूजर्स को 56 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है। मतलब आप 28 दिन की टेंशन होगी खत्म
Image Credit : Digit05 / 08
जियो अपने इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 56 दिनों के लिए सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा ऑफर करता है। मतलब आप करीब-करीब दो महीने तक दिल खोलकर बातें कर सकते हैं।
Image Credit : Digit06 / 08
जियो के इस प्लान में मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इसमें सभी नेटवर्क के लिए फ्री एसएमएस मिलते हैं। आपको रिचार्ज पैक में चैटिंग के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं।
Image Credit : Digit07 / 08
जियो के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को ढेर सारा डेटा भी मिलता है। कंपनी यूजर्स को 56 दिनों के लिए कुल 112GB डेटा ऑफर कर रही है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान ट्रू 5G प्लान है इसलिए एलिजिबल ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है।
Image Credit : Digit08 / 08
देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कई सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देती है। प्लान के साथ में आपको Pro Google Gemini का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही एंटरटेनमेंटके लिए यूजर्स को इसमें जियो हॉट स्टार और जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।