टेक एंड गैजेट्स

Airtel के 38 करोड़ ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी बंद कर दिया ये सस्ता रिचार्ज प्लान, बढ़ गई मुसीबत

Airtel ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने अपनी लिस्ट से एक बेहद पॉपुलर सस्ते रिचार्ज प्लान को हटा दिया है। Airtel के इस फैसले से मोबाइल यूजर्स की जेब का बोझ बढ़ने वाला है।

Image

एयरटेल ने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा झटका।

देश की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है। एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो से एक सस्ते रिचार्ज प्लान को हटा दिया है। कंपनी की तरफ से यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब मोबाइल यूजर्स पहले ही महंगे रिचार्ज प्लान्स की मार झेल रहे हैं। Airtel के इस कदम का उन यूजर्स पर सीधा असर पड़ने वाला है जो सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ता रिचार्ज प्लान लेते हैं। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

Airtel ने 19 अगस्त की रात 12 बजे के बाद से 249 रुपये का रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है। जब हमने एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट चेक की तो हमें यह प्लान नजर नहीं आया। कंपनी का यह एक पॉपुलर रिचार्ज प्लान था जिसे ट्रूली अनलिमिटेड कैटेगरी में लिस्ट किया गया था। अगर आपने 20 अगस्त लगने से पहले इस प्लान को लिया है तो आप यह प्लान एक्टिव रहेगा।

ग्राहकों की जेब का बढ़ा बोझ

एयरटेल ने 249 रुपये के रिचार्ज प्लान को हटाने की जानकारी अपने ग्राहकों को पहले ही दे दी थी। यह एयरटेल का Truly Unlimited प्लान था जो सस्ता प्लान खरीदने वाले ग्राहकों के बीच में जमकर पॉपुलर था। कंपनी के इस बड़े फैसले के बाद करोड़ों यूजर्स की जेब का बोझ बढ़ने वाला है। अब आपको सस्ता प्लान खरीदने के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

प्लान में मिलते थे ये बेनिफिट्स

एयरटेल के इस चीपेस्ट 249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को एक से बढ़कर एक फायदे मिलते थे। कंपनी अपने ग्राहकों को इसमें 24 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती थी। आप 24 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते थे। इसके साथ ही कंपनी इसमें ग्राहकों को हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देती थी। इसमें मिलने वाले डेटा लिमिट्स की बात करें तो ग्राहको इस प्लान के साथ डेली 1GB डेटा इस्तेमाल कर पा रहे थे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article