भारत में लॉन्च हुए सबसे सस्ते AI स्मार्टफोन, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और कीमत सिर्फ ₹4,999

AI+ Pulse and Nova 5G Smartphones: दोनों स्मार्टफोन में AI-सपोर्टेड 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी के मामले में दोनों फोन में 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। AI+ के दोनों फोन NxtQuantum OS पर चलते हैं, जो यूजर्स को डेटा ट्रैकिंग की पूरी जानकारी देता है।

AI+ Pulse and Nova 5G Smartphones: देश के टेक्नोलॉजी मार्केट में एक नया स्मार्टफोन ब्रांड AI+ ने एंट्री कर ली है। यह ब्रांड पूरी तरह से भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। कंपनी ने अपने दो नए बजट स्मार्टफोन्स AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को लॉन्च किया है। दोनों डिवाइस Android 15 पर आधारित NxtQuantum OS पर चलते हैं।

AI+ Pulse

दोनों फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले है।

कंपनी का कहना है कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम न केवल भारत में बनाया गया है, बल्कि यह यूजर्स के डेटा को MeitY-अप्रूव्ड Google Cloud सर्वर पर स्टोर करता है। NxtQuantum OS खासतौर पर प्राइवेसी, डेटा कंट्रोल और भारतीय यूजर इंटरफेस को प्राथमिकता देता है, जिससे यह सिस्टम बाकी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम से अलग बनता है।

End of Feed