माचिस की डिब्बी जैसा AI असिस्टेंट, 360-डिग्री कैमरा और माइक-स्पीकर भी, जानें कीमत और फीचर्स

Rabbit R1 Launched At CES 2024: रैबिट आर1 एक कस्टमाइज ऑपरेटिंग सिस्टम Rabbit OS पर काम करता है। इसे क्लाउड-आधारित सॉल्युशन्स के साथ ऐप्स के उपयोग को बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस खाना या किराने का सामान ऑर्डर कर सकता है, मैसेज भेज और प्राप्त कर सकता है।

Rabbit R1 Launched At CES 2024: यूएस-आधारित स्टार्टअप ने पॉकेट-आकार वाले एआई असिस्टेंट रैबिट आर1 को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस एक AI डिवाइस है और कस्टमाइज ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस डिवाइस का उद्देश्य स्मार्टफोन पर ऐप्स के साथ इंटरैक्ट करने की आवश्यकता को खत्म करना है। दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस स्मार्टफोन की जरूरत खत्म कर सकता है।

Rabbit R1: कीमत और उपलब्धता

रैबिट आर1 की कीमत 199 डॉलर (लगभग 16,500 रुपये) है और इस डिवाइस को नारंगी रंग में उपलब्ध किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे 31 मार्च तक प्री-ऑर्डर किए उपलब्ध किया जाएगा। वहीं यूएस में शिपिंग अप्रैल तक शुरू हो जाएगी। रैबिट आर1 इस साल के अंत में कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूके में शिपिंग किया जाएगा। हालांकि, भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

End of Feed