कंपनियों के लिए बहुत महंगा पड़ रहा AI, इंसानों से ज्यादा हो रहा खर्च

आने वाले समय में AI तकनीक और बेहतर होगी और इसकी लागत धीरे-धीरे कम हो सकती है, हालांकि फिलहाल कंपनियों के लिए यह एक महंगा सौदा साबित हो रहा है।

दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब इसके बढ़ते खर्च ने कंपनियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई कंपनियों के लिए AI पर होने वाला खर्च अब कर्मचारियों की सैलरी से भी ज्यादा हो गया है। शुरुआत में AI कंपनियां निवेशकों के पैसे से बड़े मॉडल तैयार कर रही थीं, लेकिन अब फंडिंग कम होने के कारण वे लागत का बोझ सीधे ग्राहकों पर डाल रही हैं।

Human VS AI

कंपनियों के लिए बहुत महंगा पड़ रहा AI, इंसानों से ज्यादा हो रहा खर्च/photo-AI

कंपनियों का बजट हुआ पार

टेक कंपनियों में AI के बढ़ते उपयोग का असर उनके बजट पर साफ दिखने लगा है। हाल ही में Uber के CTO प्रवीण नेप्पल्ली नागा (Praveen Neppalli Naga) ने बताया कि 2026 के लिए तय किया गया उनका पूरा AI बजट कुछ ही महीनों में खत्म हो गया। इसकी वजह AI कोडिंग टूल्स, खासकर Claude Code का तेजी से बढ़ता उपयोग है।

End of Feed