AI Impact Summit 2026: जबरदस्त हैं ये 20 AI प्रोजेक्‍ट्स, कई बड़ी समस्याओं को चुटकियों में करेंगे हल

AI Impact Summit 2026 में करीब 60 से ज्यादा भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही इस एआई इवेंट में शामिल होने के लिए करीब 4650 से ज्यादा एआई प्रोजेक्ट्स के आवेदन मिले है। इनमें से एक्सपर्ट की तरफ से AI फॉर ऑल, वीमेन लीडरशिप और यूथ यानी YuvAI कैटिगरी में 70 खास प्रोजेक्ट्स चुने गए हैं।

AI Impact Summit 2026: भारत में इस समय ग्लोबल स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इवेंट AI Impact Summit 2026 चल रहा है। अगर आप इस इवेंट पर जानें की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एआई के इस मेले में तरह तरह के स्टार्टअप्स भाग लेने पहुंचे हैं। आज हम आपको इस इवेंट में शामिल होने वाले करीब 60 ऐसे AI प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

AI Impact Summit

एआई समिट में कई बड़े देश भाग ले रहे हैं।

आपको बता दें कि AI Impact Summit 2026 में करीब 60 से ज्यादा भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही इस एआई इवेंट में शामिल होने के लिए करीब 4650 से ज्यादा एआई प्रोजेक्ट्स के आवेदन मिले है। इनमें से एक्सपर्ट की तरफ से AI फॉर ऑल, वीमेन लीडरशिप और यूथ यानी YuvAI कैटिगरी में 70 खास प्रोजेक्ट्स चुने गए हैं। ये ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो हेल्थ, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट, एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में एआई AI सॉल्यूशंस लेकर आए हैं। भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में मंगलवार को ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा जिसमें इन एआई प्रोजेक्ट्स को पॉलिसी मेकर्स, इंवेस्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के सामने रखा जाएगा।

End of Feed