AI की मदद से 10 साल में खत्म हो सकती हैं कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियां: एन्थ्रोपिक CEO का बड़ा दावा

CEO डारियो अमॉडेई के मुताबिक AI की मदद से नई दवाएं बनाने, बीमारियों को जल्दी पहचानने और बेहतर इलाज विकसित करने का प्रॉसेस तेज हो सकता है। अमॉडेई को उम्मीद है कि अगले 10 साल से भी कम समय में इन गंभीर बीमारियों के इलाज में इतनी बड़ी सफलता मिल सकती है।

टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। अब एआई हमारी आम जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। आने वाले समय में यह हमारे स्वास्थ्य और बीमारियों के इलाज में भी बड़ा योगदान दे सकता है। इसी चीज को लेकर अब एन्थ्रोपिक के CEO डारियो अमॉडेई की तरफ से बड़ी बात कही गई है। उनके मुताबिक आने वाले समय में AI की मदद से कैंसर, अल्जाइमर, दिल की बीमारी और मानसिक बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं का इलाज ढूंढना पहले से आसान हो सकता है। उनका कहना है कि AI की तेजी से बढ़ती ताकत इंसानों को उन बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है, जिनका इलाज खोजने के लिए वैज्ञानिक कई सालों से कोशिश कर रहे हैं।

Anthropic CEO, Dario Amodei

डारियो अमॉडेई के मुताबिक, AI इंसानों के लिए एक नया दौर शुरू कर सकता है।

CEO डारियो अमॉडेई के मुताबिक AI की मदद से नई दवाएं बनाने, बीमारियों को जल्दी पहचानने और बेहतर इलाज विकसित करने का प्रॉसेस तेज हो सकता है। अमॉडेई को उम्मीद है कि अगले 10 साल से भी कम समय में इन गंभीर बीमारियों के इलाज में इतनी बड़ी सफलता मिल सकती है कि ये बीमारियां बीते समय की बात बन जाएंगी।

End of Feed