आज के समय में YouTube पर वीडियो बनाकर लोकप्रिय होना कई बच्चों और युवाओं का सपना है, लेकिन ज्यादा व्यूज पाने की चाहत में एक 9 साल के बच्चे ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने उसके पिता को मुश्किल में डाल दिया। बच्चे ने अपने पिता के ऑफिस क्रेडिट कार्ड से कथित तौर पर करीब 1.13 करोड़ रुपये (1,18,000 डॉलर) YouTube विज्ञापनों पर खर्च कर दिए। उसका मानना था कि ज्यादा पैसे खर्च करने से उसके वीडियो पर ज्यादा व्यूज आएंगे।
तीन हफ्ते तक खुद चलाता रहा विज्ञापन
Minecraft और Roblox वीडियो बनाता था बच्चा
मामला Mike नाम के 9 वर्षीय बच्चे का है, जो ‘Mighty Mike Plays’ नाम से YouTube चैनल चलाता है। इस चैनल पर वह Minecraft और Roblox जैसे गेम्स के वीडियो पोस्ट करता है। दूसरे छोटे क्रिएटर्स की तरह Mike भी इस बात से परेशान था कि उसके वीडियो पर पर्याप्त व्यूज नहीं आ रहे थे।
उसके पिता Dave ने उसे YouTube विज्ञापन चलाने का तरीका समझाने के लिए 20 डॉलर का एक छोटा कैंपेन बनाकर दिखाया। उन्होंने बच्चे को बजट तय करना, ऑडियंस चुनना और विज्ञापन शुरू करना समझाया। हालांकि, इसके बाद बच्चे ने बजट की सीमा को लेकर सबक नहीं सीखा।
तीन हफ्ते तक खुद चलाता रहा विज्ञापन
Dave के मुताबिक, अगले तीन हफ्तों में Mike ने खुद YouTube के विज्ञापन टूल में जाकर कई कैंपेन शुरू किए। Google अकाउंट में उसके पिता की कंपनी का क्रेडिट कार्ड पहले से सेव था। इसी वजह से विज्ञापनों का भुगतान कथित तौर पर सीधे कंपनी के कार्ड से होता रहा। बच्चे की सोच थी कि ज्यादा पैसे खर्च करने से ज्यादा व्यूज मिलेंगे। इस तरह विज्ञापनों पर लगभग 1.13 करोड़ रुपये खर्च हो गए।
पिता को मैनेजर और फाइनेंस टीम के सामने देनी पड़ी सफाई
Dave ने अपने बेटे के YouTube चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार तब पता चला, जब मैनेजर, कॉरपोरेट स्टाफ और फाइनेंस टीम के सामने बुलाकर तीन हफ्तों के विज्ञापन खर्च का विवरण दिखाया गया। Dave ने यह भी कहा कि उन्हें अभी पता नहीं है कि कंपनी उनसे पैसे वापस मांगेगी या उनकी नौकरी पर कोई असर पड़ेगा।
वीडियो पर मिले 2 लाख तक व्यूज
इस मामले का एक दिलचस्प पहलू यह है कि विज्ञापन से वीडियो की पहुंच बढ़ी। Dave के अनुसार, Mike के कुछ वीडियो पर करीब 2 लाख व्यूज आए। हालांकि, विज्ञापन से मिले व्यूज और ऑर्गेनिक व्यूज में अंतर होता है। जब पिता ने Mike से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो बच्चे ने कथित तौर पर कहा, “I’m definitely cooked.” इसका अर्थ है कि उसे समझ आ गया था कि वह बड़ी परेशानी में फंस चुका है।
परिवार उठाएगा सुरक्षा के कदम
घटना के बाद परिवार चैनल को कुछ समय के लिए बंद करने पर विचार कर रहा है। साथ ही, खर्च की सीमा तय करने, पैरेंटल कंट्रोल लागू करने और सेव किए गए पेमेंट विवरण हटाने जैसे कदम उठाने की बात कही गई है। हालांकि, इस खबर को लेकर एक जरूरी सावधानी भी है।
