Upcoming Phone: नवंबर 2025 भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद अहम महीना साबित होने वाला है। इस महीने कई ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप डिवाइस वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। चाहे वह iQOO हो, Realme या Oppo, अधिकांश कंपनियां अपने अगले हाई-एंड स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इन फोन में आम तौर पर फ्लैगशिप Snapdragon या MediaTek प्रोसेसर के साथ बेहतरीन कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा।
Upcoming Phones To Launch In November 2025/photo-timesnow
1. OnePlus 15
OnePlus 15 में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले को Ceramic Guard ग्लास से प्रोटेक्ट किया जाएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU होगा। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड, और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं।
2. iQOO 15
iQOO 15 में 6.85-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 OS पर आधारित OriginOS 6 स्किन के साथ आएगा। कैमरा सेटअप OnePlus 15 के समान है, जबकि फ्रंट कैमरा 32MP का होगा। फोन में 7000mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
3. Realme GT 8 Pro
Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और R1 गेमिंग चिप मिलने की संभावना है। फोन में 2K रेजॉल्यूशन फ्लैट पैनल और 144Hz रिफ्रेश रेट की उम्मीद है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। यह फोन 7000mAh बैटरी के साथ आएगा, जबकि चार्जिंग स्पेसिफिकेशन अभी स्पष्ट नहीं है।
4. Vivo X300 Pro
Vivo X300 Pro में 6.78-इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन की ब्राइटनेस 4500 निट्स और Ultra HDR इमेज सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और ARM G1-Ultra GPU दिया जाएगा। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP प्राइमरी, और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होंगे। फ्रंट कैमरा 50MP का हो सकता है। बैटरी क्षमता 6510mAh होगी, और 90W वायर्ड + 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
5. Oppo Find X9 Pro
Oppo Find X9 Pro में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। यह MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और Arm G1-Ultra GPU पर चलेगा। फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सहित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। बैटरी 7500mAh की होगी, और 80W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध होगा।
