आज के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। Instagram Reels, YouTube वीडियो, शॉर्ट्स और डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते चलन के बीच एक बेहतरीन कैमरा वाला स्मार्टफोन अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है। अच्छी बात यह है कि शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए अब फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है।
बेहतरीन कैमरा वाले 5 फोन
Redmi Note 15 Pro: 200MP कैमरे के साथ दमदार विकल्प
अगर आपकी प्राथमिकता हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी है, तो Redmi Note 15 Pro एक शानदार विकल्प है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिससे बेहतरीन डिटेल वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, 6,580mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
कीमत: 29,999 रुपये (8GB + 128GB)
Motorola Edge 70 Fusion: वीडियो शूटिंग के लिए शानदार कैमरा
Motorola Edge 70 Fusion कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सबसे संतुलित स्मार्टफोनों में से एक माना जा सकता है। इसमें 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग और सेल्फी के लिए शानदार प्रदर्शन करता है। फोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कीमत: 26,999 रुपये से शुरू।
OnePlus Nord CE 6: बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग
अगर आपको लंबे समय तक शूटिंग करनी होती है, तो OnePlus Nord CE 6 आपकी जरूरत पूरी कर सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Android 16 आधारित OxygenOS मिलता है।
कीमत: 29,999 रुपये (8GB + 128GB)
Samsung Galaxy F56 5G: AI फीचर्स के साथ भरोसेमंद विकल्प
अगर आप Samsung ब्रांड पसंद करते हैं, तो Galaxy F56 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 12MP फ्रंट कैमरा और कई AI आधारित कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1480 प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और छह साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया गया है।
कीमत: 24,999 रुपये से शुरू।
Nothing Phone 3a Pro: कैमरा और डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन
अगर आप अलग डिजाइन और एडवांस कैमरा फीचर्स चाहते हैं, तो Nothing Phone 3a Pro आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम), 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Glyph Interface, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कीमत: 27,999 रुपये से शुरू।
कौन-सा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?
अगर आपकी प्राथमिकता हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी है, तो Redmi Note 15 Pro सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Fusion मजबूत दावेदार है। लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए OnePlus Nord CE 6, AI फीचर्स और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए Samsung Galaxy F56 5G, जबकि एडवांस कैमरा सिस्टम और प्रीमियम डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Nothing Phone 3a Pro एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
