क्रोम ब्राउजर में चुपके से डाउनलोड हो रहा 4GB Gemini AI, गूगल बिना परमिशन कर रहा बड़ा खेल

Google का कहना है कि अब Chrome सेटिंग्स में ऐसे विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनकी मदद से यूजर्स इस फीचर को बंद या हटाने का फैसला खुद कर सकेंगे।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजरों में शामिल Google Chrome एक नए विवाद में घिर गया है। एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने दावा किया है कि Chrome यूजर्स की स्पष्ट अनुमति के बिना उनके कंप्यूटर में एक बड़ा AI मॉडल डाउनलोड और स्टोर कर रहा है। इस दावे के सामने आने के बाद प्राइवेसी, स्टोरेज और ट्रांसपेरेंसी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Google Gemini

क्रोम ब्राउजर में चुपके से डाउनलोड हो रहा 4GB Gemini AI, गूगल बिना परमिशन कर रहा बड़ा खेल

Gemini Nano मॉडल को लेकर उठे सवाल

रिपोर्ट के अनुसार मामला Gemini Nano से जुड़ा हुआ है, जो Google का हल्का AI मॉडल माना जाता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह क्लाउड सर्वर पर निर्भर रहने के बजाय सीधे डिवाइस पर काम कर सके। सिक्योरिटी रिसर्चर Alexander Hanff, जिन्हें ऑनलाइन “That Privacy Guy” के नाम से भी जाना जाता है, ने दावा किया है कि Chrome कुछ Windows और macOS सिस्टम में लगभग 4GB तक की AI फाइलें अपने आप डाउनलोड कर सकता है।

End of Feed