भारत में बैन हुए 36 चीनी ऐप्स की वापसी, Xender और TanTan तो याद ही होंगे, क्या Tiktok भी करेगा वापसी

36 Banned Chinese Apps Are Back: कई लोकप्रिय चीनी ऐप्स भारत में दोबारा लॉन्च हो चुके हैं। उदाहरण के लिए, Xender, जो पहले एक मशहूर फाइल शेयरिंग ऐप था, अब Xender: File Share, Share Music के नाम से एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। वहीं, Youku, जिसे चीन का YouTube कहा जाता है, और Taobao, अलीबाबा का शॉपिंग ऐप, भी बिना किसी रीब्रांडिंग के लौटे हैं।

36 Banned Chinese Apps Are Back: भारत में 2020 में सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के चलते 267 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया था। लेकिन अब इन ऐप में से 36 ऐप की वापसी हो गई है। इन ऐप में Xender और TanTan जैसे पॉपुलर ऐप शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से कम से कम 36 ऐप्स अब फिर से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ ऐप्स अपने पुराने नाम से वापस आए हैं, जबकि कुछ ने नया नाम और ब्रांडिंग अपनाई है। वहीं, कुछ ऐप्स ने भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर ली है, जिससे वे कानूनी रूप से मार्केट में आ सके।

Chinese mobile Apps

Chinese mobile Apps

End of Feed