पूरे भारत में दो करोड़ लोगों को मिलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण: सत्या नडेला

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन ने देश भर में कंपनी के ‘क्लाउड नेटवर्क’ के तेजी से विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘हम ‘एज्यूर’ को विश्व के कंप्यूटर के रूप में विकसित कर रहे हैं और हमारे पास दुनिया भर में 70 से अधिक डेटा सेंटर क्षेत्र हैं।

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे में निवेश के साथ भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परिवेश को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट, ‘क्लाउड’ क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहा है और एआई-संचालित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों को कुशल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Satya Nadela

सत्या नडेला ने कहा कि कंपनी क्लाउड क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है।

‘माइक्रोसॉफ्ट’ के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में नडेला ने कहा, ‘हम भारत में निवेश करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं ताकि हम यहां सर्वश्रेष्ठ श्रेणी का बुनियादी ढांचा ला सकें। यह 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश है।’ नडेला ने इसे एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा निवेश बताया।

End of Feed