जियो, एंथ्रोपिक और एरिक्सन सहित 15 कंपनियों ने बनाया वैश्विक 'ट्रस्टेड टेक अलायंस'

जियो प्लेटफॉर्म्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) किरण थॉमस ने बयान में कहा, 'वैश्विक स्तर पर समावेशी डिजिटल वृद्धि के लिए विश्वसनीय, सुरक्षित और पारदर्शी प्रौद्योगिकी अनिवार्य है। जियो प्लेटफॉर्म्स को तकनीकी मानकों और सत्यापन योग्य प्रथाओं को आगे बढ़ाने के लिए ’ट्रस्टेड टेक अलायंस’ में शामिल होने पर गर्व है।'

कनेक्टिविटी से लेकर क्लाउड अवसंरचना और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में जियो प्लेटफॉर्म्स और एंथ्रोपिक जैसी समान-सोच वाली वैश्विक कंपनियों ने एक ’ट्रस्टेड टेक अलायंस’ (टीटीए) बनाने के लिए हाथ मिलाया है। एक संयुक्त बयान में दी गई सूचना के मुताबिक, इस गठबंधन की शुरुआत म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में की गई, जिसमें अफ्रीका, एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका की 15 कंपनियां एक साथ आई हैं।

Jio Anthropic Ericsson

टेक जगत की दिग्गज कंपनियों ने बनाया ट्रस्टेड टेक अलायंस।

यह गठबंधन सीमाओं से परे जाकर कनेक्टिविटी, क्लाउड अवसंरचना, सेमीकंडक्टर से लेकर सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तक, एक भरोसेमंद ’टेक्नोलॉजी स्टैक’ के साझा सिद्धांतों पर काम करने के लिए बनाया गया है।

End of Feed