2026 में Apple के कई पॉपुलर प्रोडक्ट मार्केट से हो जाएंगे गायब, खरीदने से पहले चेक कर लें लिस्ट
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Feb 14, 2026, 02:42 PM IST
एप्पल एक ऐसी कंपनी के तौर पर जानी जाती है तो लेटेस्ट मॉडल की एंट्री के बाद पुराने डिवाइसेस को डिस्कंटीन्यू कर देती है। इस साल कई सारे प्रोडक्ट के साथ ऐसा होने वाला है। आइए आपको एप्पल के कुछ ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं जो अगले कुछ दिनों में मार्केट से गायब होने वाले हैं।
एप्पल इस साल कई सारे प्रोडक्ट को डिस्कंटीन्यू कर देगा।
2026 का साल एप्पल फैंस के लिए काफी शानदार रहने वाला है। एप्पल इस साल अपने कई सारे प्रोडक्ट को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। ऐसी लीक्स सामने आ रही हैं कि कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी इस साल मार्केट में ला सकती है। हालांकि एप्पल फैंस के लिए यह साल सिर्फ नए प्रोडक्ट के लॉन्च के लिए ही नहीं बल्कि इसलिए भी खास रहने वाला है क्योंकि कई सारे प्रोडक्ट को कंपनी बंद कर सकती है। इसलिए अगर आप एप्पल का कोई नया प्रोडक्ट खरीदने की तैयाीर कर रहे हैं तो आपको इनके बारे में जान लेना चाहिए।
एप्पल एक ऐसी कंपनी के तौर पर जानी जाती है तो लेटेस्ट मॉडल की एंट्री के बाद पुराने डिवाइसेस को डिसकंटीन्यू कर देती है। इस साल कई सारे प्रोडक्ट के साथ ऐसा होने वाला है। आइए आपको एप्पल के कुछ ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं जो अगले कुछ दिनों में मार्केट से गायब होने वाले हैं।
iPhone 16e
एप्पल की तरफ से iPhone 16e को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। अब अगले हफ्ते इसका नया मॉडल iPhone 17e आने वाला है। इसी वजह से Apple ने इस एक साल पुराने और किफायती iPhone मॉडल को बंद करने का फैसला किया है। Apple स्टोर्स में काम करने वाले कर्मचारियों से लीक हुई जानकारी के अनुसार इस अफोर्डेबल आईफोन की सप्लाई लगभग खत्म हो चुकी है।
iPad Air (M3)
iPad Air (M3) को पिछले साल मार्च में बाजार में पेश किया गया था। अब कंपनी इसका नया वर्जन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Apple इस समय iPad Air (M4) पर काम कर रही है और इसे अगले कुछ हफ्तों में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जैसे iPhone 16e की उपलब्धता कम हो गई है, वैसे ही Apple स्टोर्स में इस iPad मॉडल की भी अब कमी देखी जा रही है।
Apple Studio Display
Apple Studio Display को इसे करीब चार साल पहले लॉन्च किया गया था। अब लंबे इंतजार के बाद इसका नया मॉडल आने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple के ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स में इस डिस्प्ले की सप्लाई कम हो गई है और अगले कुछ दिनों में नई शिपमेंट आने की संभावना भी कम है। यही वजह है कि आने वाले समय में यह बाजार से पूरी तरह से गायब हो सकता है।
M4 Pro और M4 Max चिपसेट वाली MacBook Pro
M4 Pro और M4 Max चिपसेट वाली MacBook Pro- इस समय बाजार में MacBook Pro के तीन अलग-अलग चिप वाले मॉडल मिल रहे हैं। इसे M5, M4 Pro और M4 Max चिप के साथ खरीदा जा सकता है। अब खबर है कि M4 वाले मॉडल्स को हटाकर उनकी जगह M5 Pro और M5 Max चिप वाले नए वर्जन लाए जा सकते हैं।
