Google Translate का सबसे बड़ा अपडेट, अब 110 नई भाषाओं में कर सकेंगे ट्रांसलेट

Google Translate Update: नए अपडेट के बाद अब गूगल ट्रांसलेट दुनियाभर में बोली जाने वाली भाषाओं में से 8% भाषाओं का सपोर्ट करता है। गूगल का कहना है कि हमने 1,000 भाषाओं की पहल की घोषणा की है, जो एआई मॉडल बनाने की प्रतिबद्धता है जो दुनिया भर में 1,000 सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं का सपोर्ट करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 8% भाषाओं का सपोर्ट करता है गूगल ट्रांसलेट
  • 1,000 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट करेगा AI
  • जीरो-शॉट मशीन ट्रांसलेशन का इस्तेमाल कर रहा गूगल

Google Translate Update: गूगल ने अपनी ट्रांसलेट सर्विस के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट कहा जा रहा है। गूगल ट्रांसलेट ने 110 नई भाषाओं के लिए सपोर्ट जारी करने की घोषणा की है। नए अपडेट के साथ गूगल का कहना है कि यह अपडेट दुनिया भर में 614 मिलियन से यूजर्स के लिए भाषा की बाधाओं को तोड़ देगा।

End of Feed