1 रुपये का रिचार्ज प्लान, 30 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग, तहलका मचा रहा है नया ऑफर

1 Rupee Recharge Plan: 1 रुपये के सस्ते किफायती रिचार्ज प्लान ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में बड़ा तहलका मचा दिया है। करोड़ों मोबाइल यूजर्स को इस सबसे सस्ते प्लान ने बड़ी राहत दी है। आप सिर्फ एक रुपये खर्च करके अनलिमिटेड कॉलिं, डेटा और दूसरे ऑफर्स का फायदा ले सकते हैं।

1 Rupee cheapest Plan: टेलिकॉम कंपनियों ने पिछले साल जुलाई के महीने में रिचार्ज प्लान्स की कीमत (Recharge Plan Price) में बड़ी बढ़ोतरी की थी। निजी कंपनियों के इस फैसले के बाद से करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो चुकी है। मोबाइल यूजर्स के लिए हर महीने महंगा प्लान लेना थोड़ा मुश्किल बन चुका है। हालांकि अब मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। अगर आपके पास मोबाइल है तो अब आप सिर्फ 1 रुपये के रिचार्ज प्लान में पूरे महीने यानी 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस नए ऑफर ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है।

Airtel iStock (3)

सस्ते रिचार्ज प्लान ने मोबाइल यूजर्स की कराई मौज। (फोटो क्रेडिट-iStock)

जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) ने भले ही रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हों लेकिन अब एक ऐसी कंपनी है जो सालों पुरानी कीमत में ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही हैं। जी हां आपको अंदाजा हो गया होगा कि हम सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) की बात कर रहे हैं। बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में कई गुना सस्ते प्लान्स मौजूद हैं। सरकारी कंपनी ने अब एक ऐसा ऑफर पेश किया है जिसने निजी कंपनियों की टेंशन कई गुना बढ़ा दी है।

End of Feed