FIFA World Cup 2026: ज्लात्को डालिच ने विश्व कप के बाद छोड़ा क्रोएशिया के कोच का पद, खत्म हुआ 9 साल लंबा सफर

ज्लात्को डालिच ने लगातार दो विश्व कप में क्रोएशिया को शीर्ष तीन में जगह दिलाने के बाद टीम के कोच का पद छोड़ दिया है। 9 साल बाद वो टीम से अलग हुए हैं।

जागरेब: ज्लात्को डालिच ने लगातार दो विश्व कप में क्रोएशिया को शीर्ष तीन में जगह दिलाने के बाद टीम के कोच का पद छोड़ दिया है। डालिच ने बुधवार को राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए बयान में कहा,'मैं संतुष्ट मन से जा रहा हूं, मुझे क्रोएशियाई फुटबॉल की अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में अपने योगदान पर गर्व है। मैं अपने उत्तराधिकारी, राष्ट्रीय टीम और क्रोएशियाई फुटबॉल को और भी कई सफलताओं की शुभकामनाएं देता हूं।'

Zlatko Dalic

ज्लात्को डालिच

9 साल बाद डालिच ने छोड़ा क्रोएशिया का साथ

यह घोषणा विश्व कप के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया की पुर्तगाल के हाथों 2-1 की हार के एक हफ्ते से भी कम समय बाद की गई। डालिच ने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि अपनी राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है और इससे अधिक महत्वपूर्ण, जिम्मेदारी वाला और खूबसूरत काम मेरे लिए कोई और नहीं हो सकता। हाल के दिनों में मिले समर्थन ने मुझे अपने पद छोड़ने के फैसले पर फिर से सोचने के लिए प्रेरित किया लेकिन अब समय आ गया है। भले ही मेरे अंदर अब भी क्रोएशिया के साथ नई सफलताएं लिखने की महत्वाकांक्षा और इच्छा है लेकिन मुझे लगता है कि इस शानदार दौर को खत्म करने का यही सही समय है।'

End of Feed