स्पोर्ट्स

एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने पक्के किए नौ पदक

भारत की अंडर-23 महिला मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को नौ वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए।

Image

एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप

जकार्ता: भारत की अंडर-23 महिला मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को नौ वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए। तनु (51 किग्रा) ने थाईलैंड की केवालिन नोरासिंग के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की जबकि निशा (54 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान की आलियाक्सर सिम्बैट के खिलाफ इसी अंतर से जीत हासिल की। निधि ने 48 किग्रा वर्ग में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन खंडित फैसले में कजाखस्तान की गुलनाज बुरीबायेवा से 2-3 से हार गईं।

प्राची (57 किग्रा) ने कोरिया की येजिन ओह के खिलाफ पहले दौर में आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से शानदार जीत हासिल की। निकिता चंद (60 किग्रा) ने चीनी ताइपे की चेन शुआन ये के खिलाफ तीसरे राउंड में आरएससी से जीत दर्ज की जबकि काजल (65 किग्रा) ने कड़े मुकाबले में जापान की अरिंडा अकिमोतो को 4-1 से हराया।

भारत ने अंडर-23 महिला प्रतियोगिता में कुल नौ पदक पक्के कर लिए हैं क्योंकि सभी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मुक्केबाजों को पदक मिलता है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मुक्केबाजों में तनु (51 किग्रा), निशा (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा), काजल (65 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा) और प्रियंका (80 किग्रा से अधिक) शामिल हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article