भारत ने नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में जैवलिन में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। गोल्ड मे़डल श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के नाम गया है जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम को खाली हाथ लौटना पड़ेगा। भारत की ओर से यशवीर सिंह ने अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो 85.72 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर पर कब्जा किया। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में सिल्वर मेडल पक्का किया। ब्रॉन्ज मेडल भारत के रोहित यादव के नाम गया जिन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 84.35 मीटर दूर भाला फेंककर ब्रॉन्ज कन्फर्म किया। यशवीर ने इस साल ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि रोहित यादव वहां पदक जीतने में नाकाम रहे थे।
यशवीर और रोहित यादव (साभार-X)
गोल्ड मेडल एक बार श्रीलंका के नाम गया जहां पथिरागे ने चौथे प्रयास में 88.33 मीटर दूरी के साथ यह पक्का पदक किया। पथिरागे ने हालिया कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। वह जैवलिन की दुनिया में सबसे तेजी से उभरता हुआ नाम हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते जा रहे हैं। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.29 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वह चौथे स्थान पर रहे।
