World Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाज हुसामुद्दीन, निशांत और दीपक को विश्व चैंपियनशिप में कांस्य

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2023, 10:21 PM IST

World Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) , निशांत देव (71 किलो) और दीपक भोरिया (51 किलो) को शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप
  • भारत के तीन मुक्केबाजों को कांस्य पदक
  • हुसामुद्दीन, निशांत और दीपक को कांस्य

भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) , निशांत देव (71 किलो) और दीपक भोरिया (51 किलो) को शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

World Boxing Championship, Indian Boxers win Bronze medals

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (SAI Media)

निशांत का सेमीफाइनल मुकाबला रिव्यू तक पहुंचा और निर्णायकों ने 2022 एशियाई चैम्पियन और 2018 एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के असलानबेक शिमबेरगेनोव के पक्ष में फैसला दिया ।

End of Feed