Paris Olympics 2024: मनु भाकर के लिए लगा बधाईयों का तांता, प्रधानमंत्री- राष्ट्रपति और खेल जगत की हस्तियों ने ऐसे दी शुभकामनाएं

Manu Bhakar: भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला मेडल जिताने वाली हरियाणा की रहने वाली 22 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर को देश भर से बधाईयां दी जा रही है। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत खेल जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

Manu Bhakar: भारत की युवा शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रांज मेडल जीत लिया है। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई है। मनु भाकर को इसके बाद हर तरफ से बधाईयां मिल रही है। जिसमें पीएम मोदी, द्रोपदी मुर्मू समेत खेल जगत के सितारे भी मौजूद हैं।

manu bhaker olympics

मनु भाकर (फोटो- X)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को बधाई देते हुए कहा कि यह और भी खास है क्योंकि वह निशानेबाजी में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला है। आइए जानते हैं कि किसने कैसे मनु को शुभकामनाएं दी है।

End of Feed