स्पोर्ट्स

Wimbledon 2026: क्रिस्टीना म्लादेनोविच और गुओ हान्यू की जोड़ी बनी विमेंस डबल्स चैंपियन

क्रिस्टीना म्लादेनोविच और गुओ हान्यू की जोड़ी ने रविवार को विम्बलडन के महिला एकल फाइनल में गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लुइसा स्टेफ़नी की जोड़ी को मात देकर खिताब अपने नाम किया।

Image

क्रिस्टीना म्लादेनोविच और गुओ हान्यू

Photo : AP

लंदन: क्रिस्टीना म्लादेनोविच (Kristina Mladenovic) और गुओ हान्यू (Guo Hanyu) की फ्रेंच-चीनी जोड़ी ने रविवार को विम्बलडन फाइनल में गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लुइसा स्टेफ़नी को 6-3, 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया।म्लादेनोविच का यह सातवां युगल खिताब है। उन्होंने अलग-अलग साथियों के साथ चार बार फ्रेंच ओपन और दो बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता है, लेकिन 2014 में वह अपना एकमात्र पिछला विम्बलडन फाइनल हार गई थीं।

जोड़ी के तौर पर है यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब

फ्रांस की इस खिलाड़ी ने कहा,'यह सच में एक सपने जैसा है। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि अभी क्या हुआ है।' म्लादेनोविच और चीन की गुओ ने इस साल ही एक साथ खेलना शुरू किया है। एक जोड़ी के तौर पर यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। यूएस ओपन में दो बाद युगल चैंपियन रही कनाडा की डाब्रोव्स्की तीसरी बार विम्बलडन के युगल वर्ग में उपविजेता रही। वह इससे पहले 2019 और 2024 के फाइनल भी हार चुकी हैं। ब्राजील की स्टेफनी का पहला ग्रैंड स्लैम युगल फाइनल था लेकिन वो खिताब जीतने में नाकाम रहीं।

डाब्रोव्स्की और स्टेफनी की जोड़ी ने दी कड़ी टक्कर

टूर्नामेंट में दसवीं वरीयता प्राप्त म्लादेनोविच और गुओ की जोड़ी ने डाब्रोव्स्की शुरुआत में ही 5-0 की बढ़त बना ली। डाब्रोव्स्की और स्टेफनी की कनाडाई-ब्राजीलियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए अगले तीन गेम जीते लेकिन उनका यह प्रयास सेट बचाने के लिए काफी नहीं था। वहीं दूसरी वरीयता वाली डाब्रोव्स्की और स्टेफनी जोड़ी दूसरे सेट में बेहतर लय में दिखी और मुकाबले को 5-5 की बराबरी पर ला दिया और अंत में सेट और खिताब 7-5 के अंतर से जीत के साथ अपने नाम कर लिया।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article