Wimbledon 2025 Final Live Streaming: फाइनल में यानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज के बीच होगी कांटे की टक्कर, भारत में ऐसे देख सकते हैं लाइव

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 13, 2025, 10:03 AM IST

Wimbledon 2025 Final Carlos Alcaraz vs Jannik Sinner live streaming in India: टेनिस का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट विंबल्डन अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और फाइनल मैच में कार्लोज अल्कराज का मुकाबला यानिक सिनर से होने वाला है। आइए जानते हैं कि इसे भारत में लाइव कैसे देख सकते हैं।

Wimbledon 2025 Final Carlos Alcaraz vs Jannik Sinner live streaming in India: विंबलडन 2025 के पुरुष एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला टेनिस प्रेमियों को एक और ऐतिहासिक मुकाबले का गवाह बनाने जा रहा है। रविवार को ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोक्वेट क्लब के सेंटर कोर्ट पर दुनिया के दो शीर्ष वरीय खिलाड़ी – जानिक सिनर और कार्लोस अल्कारेज – आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला ना केवल दो बेहतरीन खिलाड़ियों की टक्कर है, बल्कि यह अब टेनिस जगत की सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विता बनती जा रही है।

Wimbledon final live streaming

विंबल़्डन फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- AP)

लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में आमने-सामने होंगे दोनों

यह लगातार दूसरा अवसर है जब सिनर और अल्कारेज किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे दूसरे ये दोनों खिलाड़ी फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में भिड़ चुके हैं, जहां मुकाबला बेहद कड़ा और दर्शकों के लिए सांसें रोक देने वाला साबित हुआ था। विंबलडन जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में यह भिड़ंत और भी खास होने वाली है, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों के बीच अब राइवलरी की नई कहानी लिखी जा रही है।

End of Feed