Wimbledon Prize Money: विंबलडन की ईनामी राशि में हुई भारी बढ़ोतरी, हारने वाले भी होंगे मालामाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2023, 07:06 PM IST

Wimbledon Prize Money hike: साल के तीसरे और सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन चैंपियनशिप की ईनामी राशि में भारी बढ़ोतरी की गई है। अब एकल वर्ग के विजेता खिलाड़ी को करीब 30 लाख डॉलर दिए जाएंगे। यही नहीं, चैंपियनशिप में हारने वाले खिलाड़ी भी मालामाल होंगे।

इस साल विम्बलडन की कुल ईनामी राशि में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और एकल वर्ग में हर विजेता को करीब 23 लाख पाउंड (30 लाख डॉलर)दिये जायेंगे।

Wimbledon Prize Money increased

विंबलडन की प्राइज मनी में इजाफा (Wimbledon)

विम्बलडन की कुल ईनामी राशि चार करोड़ 47 लाख पाउंड (पांच करोड 65 लाख डॉलर) होगी । आल इंग्लैंड क्लब ने बुधवार को इसकी घोषणा की । यह 2019 की तुलना में 17 . 1 प्रतिशत अधिक है ।

End of Feed