कौन हैं 40 साल की उम्र में फीफा में डेब्यू करने वाले गोलकीपर वोजिन्हा? स्पेन के खिलाफ बने दीवार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के खिलाफ सोमवार को मैच में उतरने से पहले वोजिन्हा को शायद ही पूरी दुनिया जानती थी। हालांकि, केप वर्डे और स्पेन के बीच हुए रोमांचक 0-0 ड्रॉ मुकाबले के कुछ ही घंटों बाद इस अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हो ने फुटबॉल जगत में सनसनी मचा दी। रातों-रात उनके चाहनों वाली की संख्या में भारी इजाफा हुआ।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के खिलाफ सोमवार को मैच में उतरने से पहले वोजिन्हा को शायद ही पूरी दुनिया जानती थी। हालांकि, केप वर्डे और स्पेन के बीच हुए रोमांचक 0-0 ड्रॉ मुकाबले के कुछ ही घंटों बाद इस अनुभवी गोलकीपर ने फुटबॉल जगत में सनसनी मचा दी। उनके चाहने वालों की संख्या रातों-रात बढ़ गई। हर कोई जानन को बेताब हो उठा कि आखिरी 40 साल की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले वोजिन्हा कौन हैं?

vozinha cape verde goalkeeper

फीफा वर्ल्ड कप में वोजिन्हा ने रचा इतिहास।

वोजिन्हा का पूरा नाम जोसिमार जोस एवोरा डियास है। फैंस उन्हें प्यार से वोजिन्हा बुलाते हैं। इस अनुभवी गोलकीपर का जन्म केप वर्डे के मिंडेलो में हुआ। वोजिन्हा का फीफा वर्ल्ड कप तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। केप वर्डे के लिए खेलने से पहले इस गोलकीपर ने मोल्दोवा, रोमानिया, साइप्रस और पुर्तगाल में अपने करियर को सालों तक संवारा। 40 साल की उम्र में अब जाकर इस खिलाड़ी को वो शोहरत मिली, जिसके वो हकदार हैं।

End of Feed