Who is Sachin Yadav: कौन हैं भारत के नए जैवलिन स्टार सचिन यादव, जिन्होंने नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम को भी दे दी मात

Who is Sachin Yadav: भारत को जैवलिन में नीरज चोपड़ा के बाद एक और सितारा मिल गया है जो कि दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले सचिन यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में नीरज और अरशद से भी दूरी का थ्रों फेंककर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

Who is Sachin Yadav: टोक्यो में खेले जा रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जहां पूरा देश नीरज चोपड़ा से जेवलिन में एक बार फिर से इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहा था वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के रहने वाले सचिन यादव नीरज के नक्शेकदम पर चलते हुए अपने आईडल के सामने प्रतिभा का प्रदर्शन एक बार फिर से करने के लिए तैयार थे। सचिन ने फाइनल में पहले ही थ्रो में अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम को भी पछाड़ दिया। सचिन ने 86.7 का थ्रो फेंका और अंत में चौथे नंबर पर फिनिश किया। वहीं नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम सुपर 6 तक भी नहीं पहुंच पाए।

Sachin Yadav AP

सचिन यादव (फोटो- AP)

सचिन यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 जैवलिन फाइनल में पहला थ्रो 86.27 का फेंका। सचिन ने दूसरे थ्रो में फाउल कर दिया और तीसरे थ्रो में 85.71 का थ्रो मारा और चोथे थ्रो में वे 84.9 पर रहे और पांचवे राउंड में 85.4 का थ्रो फेंका और सभी का दिल जीत लिया। आखिरी राउंड में भी उन्होंने 84 मीटर का थ्रो फेंका और चौथा स्थान प्राप्त किया।

End of Feed