कौन हैं भारत के बैडमिंटन कोच पार्क ताए-सांग, जिनकी कोचिंग में खिलाड़ियों ने लगाई मेडल की झड़ी

Indian Badminton Coach Park Taesang: पार्क ताए-संग पहले पीवी सिंधू के कोच रह चुके हैं। उन्होंने सिंधू को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जितवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब पार्क ने तन्वी और अश्मिता जैसी खिलाड़ियों को तराशा है।

Indian Badminton Coach Park Taesang: भारतीय बैडमिंटन में इन दिनों खुशी का माहौल है। लगातार दो हफ्तों में दो अलग-अलग खिलाड़ियों ने खिताब जीता है। दोनों की कोचिंग करने वाले हैं दक्षिण कोरिया के पार्क ताए-सांग। पहले हफ्ते 17 साल की तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन जीतकर अपना पहला बड़ा खिताब अपने नाम किया। दूसरे हफ्ते 26 साल की अश्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स जीत लिया। अश्मिता ने यह खिताब घुटने की चोट से वापसी के बाद जीता। पार्क ताए-सांग इन दोनों की जीत से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि दो हफ्ते में दो सुपर 300 खिताब जीतना किसी भी कोच के लिए गर्व की बात है।

Park Tae Sang

भारत के बैडमिंटन कोच (फोटो साभार- taesang2734)

सिंधू के बाद अब नई पीढ़ी

पार्क पहले पीवी सिंधू के कोच रह चुके हैं। उन्होंने सिंधू के साथ 4 साल काम किया। तोक्यो ओलंपिक में सिंधू ने उनके साथ रहते हुए कांस्य पदक जीता था। सिंधू के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ ने पार्क से कहा कि वो युवा खिलाड़ियों को तैयार करें। पार्क ने भी हां कर दी। उन्होंने कहा कि सिंधू के समय टीम पहले से बनी हुई थी। अब वो बिल्कुल शुरुआत से काम करना चाहते थे। पिछले 3 साल से पार्क गुवाहाटी के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में हैं। यहीं उन्होंने तन्वी और अश्मिता जैसी खिलाड़ियों को तराशा है।

End of Feed