अब वेट कैटेगरी को लेकर फंसा पेंच, क्या मनमाफिक भारवर्ग में नहीं लड़ पाएगी विनेश

विनेश फोगाट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब उनकी राह में नहीं बाधा आ गई है। दरअसल अब वेट कैटेगरी को लेकर विनेश को झटका लग सकता है।

विनेश फोगाट की मुश्किलें कम होते नहीं दिख रही। शुक्रवार को भले ही सुप्रीम कोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया, लेकिन अब भी उनके लिए आगे की डगर आसान नहीं है। भारतीय कुश्ती संघ की अपील को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 30 और 31 मई को एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी, लेकिन अब तो खबरें सामने आ रही है वो उनके और उनके फैंस के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती।

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट (साभार-X)

दरअसल भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और स्टार पहलवान विनेश फोगाट के बीच विवाद एक नया मोड़ ले सकता है चूंकि राष्ट्रीय महासंघ ने उसे एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में सिर्फ महिलाओं के 50 किलो वर्ग में भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है, जबकि विनेश 53 किलोग्राम भारवर्ग में तैयारी कर रही है और उसी में खुद को आजमा सकती है। डब्ल्यूएफआई सूत्रों के अनुसार महासंघ के अधिकारियों ने उसके पसंदीदा भारवर्ग को लेकर पुष्टि का इंतजार किया लेकिन दो बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश की ओर से शुक्रवार रात तक उन्हें कोई सूचना नहीं मिली। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने विनेश को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दे दी थी।

End of Feed