ओलंपिक 2028 में फिर दिखेंगी विनेश फोगाट, 18 महीने बाद संन्यास से लिया यू टर्न

भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट जल्द मैट पर वापसी करेंगी। उन्होंने अपने संन्यास के फैसले पर विचार करते हुए फिर से वापसी का ऐलान किया है। पेरिस ओलंपिक में वह अयोग्य घोषित हो गईं थीं।

भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने अपने ओलंपिक सपने को पूरा करने के लिए 18 महीने के ब्रेक के बाद वापसी की घोषणा की। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी जिसमें उन्होंने कुश्ती से संन्यास वापसी का ऐलान किया। पिछले साल, पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल में अयोग्य घोषित होने के बाद फोगाट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी। फोगाट ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मान लोपेज़ को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक के लिए क्वालीफाई किया था। वह गोल्ड मेडल के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांड से भिड़ने वाली थीं, लेकिन वजन ज्यादा वजन के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

vinesh phogat

विनेश फोगाट (साभार-X)

उन्होंने संन्यास से वापसी की घोषणा करते हुए एक एक्स पोस्ट में, लिखा, "लोग मुझसे पूछते रहे कि क्या पेरिस ही अंत है। लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, दबाव से, अपेक्षाओं से, यहां तक कि अपनी महत्वाकांक्षाओं से भी दूर हटने की जरूरत थी। वर्षों में पहली बार, मैंने खुद के जीवन में शांति महसूस की थी।"

End of Feed