Paris Olympics Qualifier: भारतीय महिला हॉकी टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने के कारण धाकड़ खिलाड़ी हुईं बाहर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 3, 2024, 09:14 PM IST

Paris Olympics Qualifier, Vandana Kataria injury Updates: पेरिस में इस साल ओलंपिक का भव्य आयोजन होना है। इससे पहले रांची में 13 जनवरी से हॉकी का ओलंपिक क्वालीफायर होना है, लेकिन इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम की धाकड़ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

Paris Olympics Qualifier, Vandana Kataria injury Updates: भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया चोटिल होने के कारण ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर हो गई हैं जो 13 से 19 जनवरी के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले भारत के लिए करारा झटका है। वंदना को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन अभ्यास के दौरान उनके गाल की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। उनकी जगह युवा बलजीत कौर को टीम में लिया गया है।

Vandana Kataria, Paris Olympics Qualifier, Paris Olympics 2024

भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक क्वालीफायर में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंच चुकी हैं। (फोटो- Hockey India Twitter)

ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी निक्की प्रधान को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम की मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा,‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है की वंदना टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएगी। अभ्यास सत्र के दौरान वह चोटिल हो गई और उन्हें विश्राम करने की सलाह दी गई है।’ उन्होंने कहा,‘हमें जहां वंदना के अनुभव की कमी खलेगी वहीं बलजीत कौर को उनकी जगह अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा जबकि निक्की प्रधान टीम की उप कप्तान होगी।’

End of Feed